Sakti Thief : पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी के घर से 31 सौ 10 रुपए की चोरी, पहले भी हो चुकी है लाखों की चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ जैजैपुर थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी अनिल चन्द्रा के सूने घर में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर नगदी रकम की चोरी कर ली है. मामले में जैजैपुर पुलिस जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी अनिल चन्द्रा ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली गए हुए थे. इसी बीच अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर कर घर अंदर से 31 सौ 10 रूपए की चोरी कर ली है.

इसे भी पढ़े -  निधन : श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल

गौरतलब है कि इससे पहले भी अनिल चन्द्रा के इसी घर में अज्ञात चोरों ने नगदी रकम और जेवरात समेत लाखों की चोरी की थी, जिसका अभी तक जैजैपुर पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!