JanjgirChampa Injured : आग की चपेट में आई युवती गंभीर रूप से खुलसी, दीवार की लिपाई के दौरान हुई घटना, जिला अस्पताल जांजगीर में इलाज जारी, बलौदा क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा क्षेत्र के अंगारखार गांव में आग की चपेट युवती आ गई है. आग की चपेट में आने से युवती की हालत गंभीर है. दीवार की लिपाई के दौरान युवती मनीषा बिंझवार आग की चपेट में आई. घटना के बाद जिला अस्पताल में इलाज जारी है.



मिली जानकारी के अनुसार, अंगारखार गांव की मनीषा बिंझवार, घर के दीवार की लिपाई कर रही थी. बिजली गुल होने की वजह से वह चिमनी (लालटेन) पकड़कर दीवार की लिपाई कर रही थी. इसी दौरान उसकी साड़ी के पल्लू में आग लग गई और आग से जल गई.

इसे भी पढ़े -  Sakti-Bilaspur Big News : सक्ती जिले में ASI और बिलासपुर में लिपिक को ACB ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा... डिटेल में पढ़िए...

घटना के बाद मनीषा बिंझवार को बलौदा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालत गंभीर होने की वजह से उसे बलौदा अस्पताल से जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया है और जिला अस्पताल जांजगीर में मनीषा बिंझवार की इलाज जारी है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : चोरी की घटना झूठी निकली, 2 लाख 21 हजार रुपये चोरी होने की सूचना बिर्रा थाना में दी थी, फिर ऐसे हुआ खुलासा... इसलिए गढ़ी थी चोरी की झूठी कहानी... डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!