JanjgirChampa Thief : व्याख्याता के घर से 45 हजार नगदी रकम की हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ नवागढ़ थाना में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के किरीत गांव के सुने मकान में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 45 हजार नगदी रकम की चोरी कर ली है. मामले में नवागढ़ पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, किरीत गांव के मुकेश कुमार चन्द्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह नगर पंचायत कोतबा जिला जशपुर के शासकीय हाई स्कूल में व्याख्याता के पद पदस्थ है वह अपने परिवार सहित परसापाली अपनी बुआ के दशगात्र में गए हुए थे.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

वापस आकर घर आने पर देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है और कमरे के अंदर रखे अलमारी में से 45 हजार नगदी रकम अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है. जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है.

मामले में नवागढ़ पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है और पतासाजी करने में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila FIR : विद्युत मंडल ने बिजली चोरी के दो अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज कराया, नैला उपथाना पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!