Sakti News : छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्योहार छेरछेरा पर्व की धूम, घर-घर जाकर धान की मांग कर रहे हैं बच्चे, युवा और बुजुर्ग

सक्ती. जैजैपुर ब्लॉक के घिवरा गांव में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्योहार छेरछेरा पर्व की धूम है. सुबह से ही बच्चे, युवा और बुजुर्ग घर-घर जाकर धान की मांग कर रहे हैं.छेरछेरा पर्व पौष माह के पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. आज के दिन बच्चे, युवा, बुजुर्ग, घर-घर जाकर छेरछेरा, माई कोठी के धान ल हेरते-हेरा के जयघोष के संग फेरी लगा रहे हैं और धान की मांग कर रहे हैं. छेरछेरा त्योहार को लेकर सभी वर्ग में गजब का उत्साह दिखा, वहीं डंडा नृत्य की प्रस्तुति ने भी सबका मन मोह लिया.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Death : तालाब में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत, तालाब में नहाने के लिए गया था बुजुर्ग, बलौदा पुलिस कर रही जांच

यहां अमृत यादव, रघुपति कश्यप, भूपेंद्र कश्यप, राजेश कर्ष, प्रकाश, राजीव लोचन साहू, प्रशांत, होमकुमार, सुरेश, आशीष, राकेश, राहुल, रवि, सोनू, राकेश, सनत, प्रीतम, जयप्रकाश, दशरथ, मुकेश समेत अन्य लोग काफी उत्साहित दिखे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

Related posts:

error: Content is protected !!