IPL 2023 में इस खिलाड़ी को​ मिलेगी दिल्ली कैपिटल्स की कमान, स्टंप के पीछे से यह प्लेयर उड़ाएगा गिल्लियां, जानें पूरी अपडेट

नई दिल्ली. आईपीएल का मिली ऑक्शन खत्म हो चुका है। तो वही टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स टीम को लेकर एक अपडेट सामने आया है। आईपीएल 2023 में ऋषभ पंत का खेलना नामुमकिन सा लग रहा है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स डेविड वॉर्नर को टीम का कप्तान बना सकती है, क्योंकि वार्नर के पास कप्तानी का अनुभव है।

 



वार्नर आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और अपनी नेशनल टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तानी कर चुके हैं। इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए लगातार बड़ी पारियां खेल रहे सरफराज खान को विकेटकीपर की जिम्मेदारी सौंप सकती है।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि दिल्ली कैपिटल्स का मैनजमेंट पंत की गैरमौजूदगी में डेविड वॉर्नर को टीम का नेतृत्व सौंपने के बारे में विचार कर रहा है। इस बारे में वॉर्नर के साथ जल्द ही बातचीत की जा सकती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दिल्ली कैपिटल्स ने पंत के ईर्द-गिर्द ही अपनी स्क्वाड चुनी है ऐसे में उन्हें पंत के रिप्लेसमेंट के लिए एक भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज की तलाश भी है और मुंबई के सरफराज खान इस मामले में सबसे आगे हैं।

सूत्र ने कहा है, ‘वॉर्नर को IPL टीम को लीड करने का अच्छा अनुभव है। टीम प्रबंधन उनसे इस बारे में बात करेगा। सरफराज को विकेटकीपिंग के लिए कहा जा सकता है क्योंकि टीम एक घरेलू विकेटकीपर की तलाश में है। ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिडिल ऑर्डर के मुख्य बल्लेबाज थे तो टीम को मध्यक्रम में एक प्रभावी बल्लेबाज की भी दरकार होगी।’ गौरतलब है कि डेविड वॉर्नर IPL में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर चुके हैं। वह इंटरनेशनल लेवल पर ऑस्ट्रेलिया की भी कमान संभाल चुके हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!