JanjgirChampa Arrest : व्यक्ति की मौत के बाद चक्काजाम करने का मामला, 6 आरोपी गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा थाना क्षेत्र के बुड़गहन गांव में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद रोड पर चक्काजाम करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी बिलासपुर और कोरबा जिले के रहने वाले हैं. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

दरअसल, 26 दिसंबर को बुड़गहन गांव में रोड पर व्यक्ति की मौत के बाद आक्रोशित परिजन ने लगभग 05-06 घंटे चक्काजाम कर दिया था. इससे पनोरापारा और बुडगहन मेन रोड में दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई थी, इसके चलते आने जाने वाले लोगों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. मामले में पुलिस ने चक्काजाम करने वाले आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज किया था और FIR के बाद आरोपी फरार थे.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

फिलहाल, पुलिस ने मामले में चक्काजाम करने वाले 6 आरोपी बिलासपुर जिले के वीरू भास्कर, कौशल डहरिया, राजेन्द्र सिंह डहरिया, कोरबा जिले के कामोद्रा डहरिया, रामलखन रात्रे और जांजगीर-चाम्पा जिले के अविनाश भारद्वाज को गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस की जांच जारी है.

error: Content is protected !!