JanjgirChampa Skeleton : 10 साल से बंद फ्लाई ऐश ब्रिक्स सेंटर में अज्ञात बुजुर्ग का कंकाल मिलने का मामला, कंकाल को मेडिको लीगल जांच के लिए भेजा गया, शिवरीनारायण पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के देवरी गांव में 10 साल से बंद फ्लाई ऐश ब्रिक्स सेंटर में अज्ञात बुजुर्ग के कंकाल मिलने के मामले में पुलिस ने कंकाल को मेडिको लीगल जांच के लिए बिलासपुर भेजा है. पीएम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आने के बाद पुलिस ने यह फैसला लिया है. फिलहाल, मृतक की अभी पहचान नहीं हुई है. पीएम रिपोर्ट में मृतक शख्स की उम्र 25 से 30 साल की बताई गई है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

शिवरीनारायण थाना प्रभारी रविन्द्र अनन्त ने बताया कि 31 दिसम्बर को देवरी गांव में अज्ञात बुजुर्ग का कंकाल मिला था. इस पर मौके पर जाकर पुलिस ने उस कंकाल का पोस्टमार्टम कराया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट नहीं होने पर कंकाल को मेडिको लीगल सिम्स भेजा गया है और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Murder Arrest : सरपंच के पिता की हत्या के मामले में पूर्व सरपंच सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में पूर्व सरपंच सहित उसकी पत्नी, बेटा और भाई शामिल, सभी आरोपी भेजे गए जेल

Related posts:

error: Content is protected !!