Sakti Big News : सक्ती रेलवे स्टेशन में ट्रेन के ऊपर चढ़कर एक शख्स ने हाई वोल्टेज तार को पकड़ा, शरीर से उठते रहा धुआं, फिर बोगी से नीचे गिरा, बुरी तरह से झुलसा, बिलासपुर रेफर

सक्ती. सक्ती रेलवे स्टेशन में ट्रेन के ऊपर चढ़कर एक शख्स ने हाई वोल्टेज तार को पकड़कर खुदकुशी करने की कोशिश की है और इससे शख्स बुरी तरह से झुलस गया है. घटना के बाद उसे बिलासपुर रेफर किया गया है. घायल शख्स, सक्ती क्षेत्र के गढ़गोढ़ी गांव का रहने वाला है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, गढ़गोढ़ी गांव निवासी धरमलाल यादव, सक्ती रेलवे स्टेशन पहुंचा था, वहां प्लेटफॉर्म नंबर-एक पर खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया और OHE तार को छू लिया. इसके बाद वह ट्रेन के ऊपर ही झुलसने लगा और फिर वहां से नीचे पटरियों के पास गिर गया. OHE तार को छूने से वह बुरी तरह से झुलस गया और उसे लोगों ने डायल 112 की मदद से सक्ती अस्पताल पहुंचाया. उसकी हालत गंभीर होने की वजह से उसे प्राथमिक इलाज के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

दूसरी ओर उसके परिजन ने बताया है कि धरमलाल यादव, मिस्त्री का काम करता है और आज सुबह काम पर जाने के लिए घर से निकला था. इसके बाद यह घटना हुई है. मामले में यह भी बात निकल कर सामने आई है कि धरमलाल यादव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. और वह शराब का भी आदि था. हालांकि, उसने आत्महत्या की कोशिश क्यों की, इसका पता नहीं चल सका है.

error: Content is protected !!