JanjgirChampa Big News : पति-पत्नी ने किया फिनाइल का सेवन, नवागढ़ अस्पताल में इलाज जारी, तफ़्तीश कर रही पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ ब्लॉक क्षेत्र के अवरीद गांव के रहने वाले पति-पत्नी ने अज्ञात कारणों से फिनाइल का सेवन कर लिया है. मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर डायल 112 और 108 एम्बुलेंस ने नवागढ़ के CHC अस्पताल में भर्ती कराया है.



पुलिस से मिली जानकारी, अवरीद गांव के दिलहरण साहू और उसकी पत्नी कमला बाई साहू, दोनों ने घर में अज्ञात कारण से फिनाइल को पी लिया. मौके पर पहुंचकर डायल 112 के आरक्षक शिव प्रसाद बघेल, चालक जमुना दास और 108 एम्बुलेंस द्वारा पति-पत्नी को नवागढ़ के CHC अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, दिनभर लगा समर्थकों का तांता, जगह-जगह युवाओं एवं समर्थकों ने केक काटकर मनाई खुशियां

error: Content is protected !!