JanjgirChampa FIR : युवक को कलेक्ट्रोरेट में चपरासी की नौकरी लगाने के नाम पर ढाई लाख रुपए की ठगी करने वाले के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी नवागढ़ पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के खैरताल गांव के युवक से कलेक्ट्रेट में चपरासी की नौकरी लगाने के नाम पर ढाई लाख रुपए की ठगी करने वाले गांव के ही व्यक्ति आयुब खान के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज किया है. कई माह बीत जाने के बाद भी जॉइनिंग लेटर नहीं मिलने पर युवक के द्वारा रुपए लौटाने की मांग करने पर आरोपी आयुब खान ने उससे मारपीट भी की.

 



शिकायतकर्ता – राजाराम कश्यप

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खैरताल गांव के राजाराम कश्यप ने बताया कि नौकरी की तलाश में 2018 में गांव के ही आयुब खान ने अपनी पहुंच कलेक्टर से होने और उसकी चपरासी में नौकरी लगाने की बात कही. इस पर युवक राजाराम ने आयुब खान को ढाई लाख रुपए दे दिया, लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी उसे ज्वानिंग लेटर नहीं मिलने पर वह आयुब के पास गया और पैसे वापस मांगने लगा, जिस पर आयुब खान ने रुपए देने से इंकार कर दिया और युवक से गाली-गलौज कर मारपीट भी की.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Thief Arrest : घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 हजार की चोरी कर भागने का कर रहा था प्रयास, एक अन्य आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस, गिरफ्तार आरोपी रायगढ़ का रहने वाला

फिलहाल, मामले में नवागढ़ पुलिस ने आरोपी आयुब खान के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

Related posts:

error: Content is protected !!