JanjgirChampa Arrest : सट्टा-पट्टी के साथ आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से रुपये जब्त, अकलतरा क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने सट्टा-पट्टी के साथ आरोपी मोतीलाल बंजारे को देवरी गांव से गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से 2520 रुपये जब्त किया है. साथ ही, मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 4-क के तहत मामला दर्ज किया है.

 



दरअसल, अकलतरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवरी गांव निवासी मोतीलाल बंजारे, गांव में सट्टा-पट्टी लिख रहा है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी मोतीलाल बंजारे को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2520 रुपए को जब्त किया है और उसके खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 4-क के तहत मामला दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!