Champa Thief : चांपा के घर में हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना से लगा हुआ मोदी चौक के एक घर में चोरी का मामला सामने आया है. मामले कि रिपोर्ट में पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



रिपोर्ट में शिवकुमार मोदी ने पुलिस को बताया है कि वह खाना खाकर घर में सोया था, जब शिवकुमार मोदी सुबह सोकर उठा तो देखा कि घर का दरवाजा एवं घर में रखी आलमारी का दरवाजा तथा आलमारी का दराज तिजोरी खुला हुआ था एवं आलमारी के दराज में रखे 15 नग चांदी का सिक्का और 15 हजार रूपए को कोई अज्ञात चोर चोरी कर के ले गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Rape Arrest : शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका से दुष्कर्म, उत्तरप्रदेश से आरोपी गिरफ्तार...

मामले कि रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!