JanjgirChampa Bike Thief : ऑटोमोबाइल के सामने से सब्जी बेचने वाले की बुलेट बाइक हुई चोरी, CCTV में चोरी करते दिखा चोर, अज्ञात चोरों के खिलाफ शिवरीनारायण थाने में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण के श्रीराम ऑटोमोबाइल में रिपेरिंग के लिए छोड़े सब्जी बेचने वाले की बुलेट बाइक को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है. बुलेट चोरी करते चोर, CCTV फुटेज में दिख रहे हैं. मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिवरीनारायण के केरा रोड के पास रहने वाले त्रिवेंद्र साहू में बताया कि वह सब्जी दुकानदारी का काम करता है और उसकी बुलेट बाइक क्रमांक CG 11 AW 9753 को रिपेरिंग के लिए श्रीराम ऑटो मोबाइल शिवरीनारायण में छोड़ा था, जिसे लेने उसका बड़ा भाई महेंद्र साहू गया, तब बुलेट बाइक वहां पर नहीं थी, तब उसके भाई ने ऑटोमोबाइल के संचालक ऋषभ केशरवानी से पूछने पर दुकान में लगे CCTV फुटेज को देखने से पता चला कि कोई अज्ञात व्यक्ति अपने मुंह में रुमाल बांध कर बुलेट बाइक की चोरी कर ली है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता संपन्न, विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, शानदार खेल का किया प्रदर्शन

मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है और पतासाजी करने में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने FCRA संशोधन विधेयक 2026 पर JPC की पहली बैठक में लिया हिस्सा

Related posts:

error: Content is protected !!