Sakti News : गणतंत्र दिवस के अवसर पर नवागांव सरपंच भीषमदेव भारती ने पंचायत भवन में किया ध्वजारोहण

सक्ती. मालखरौदा ब्लॉक के नवागांव में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंचायत भवन में सरपंच भीषमदेव भारती ने ध्वजारोहण किया है.

 



यहां भीषमदेव भारती ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू किया गया था, संविधान के माध्यम से ही हमें अधिकार प्राप्त होते हैं. 15 अगस्त 1947 में आजादी के बाद भारत गणतंत्र हुआ और फिर संविधान का निर्माण हुआ. संविधान में सभी के अधिकारों की रक्षा का प्रावधान है. उन्होंने कहा कि उन शहीदों को नमन, जिनके बलिदान के बाद भारत गणतंत्र हुआ और हम उनके बलिदान को कभी नहीं भूल सकते.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

इस दौरान युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष प्रताप चंद्रा, नवागांव पंचायत के पंच सहित ग्रामीण मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  CG News : डिप्टी सीएम अरुण साव का आज 5 नवम्बर को दौरा कार्यक्रम...

Related posts:

error: Content is protected !!