छत्तीसगढ़: कांग्रेस को बड़ा झटका, ​महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी, जानिए क्या है कारण?

बस्तर: जिले में महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल झज ने अपने पद सहित पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम को पत्र लिखकर कमल झज ने अपनी इस्तीफे का ऐलान किया है। अपने इस्तीफे को लेकर कमल झज ने सोशल मीडिया में भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, कि व्यक्तिगत कारणों से उनके द्वारा इस्तीफा दिया जा रहा है।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

 

 

 

 

– गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बस्तर दौरे के ठीक बाद कमल झज का इस्तीफा राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे पूर्व भी सांसद दीपक बैज ने कुछ माह पहले कमल झज को शहर प्रतिनिधि के पद से हटा दिया था। पार्टी के अंदर चल रही खींचातानी का नतीजा यह इस्तीफा माना जा रहा है ।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

Related posts:

error: Content is protected !!