JanjgirNews : कलेक्टर से भेंट कर इंजी. रवि पाण्डेय ने जिला मुख्यालय एवं आसपास की प्रमुख मांगों के प्रति ध्यानाकर्षण कराते हुए सौंपा पत्र

जांजगीर-चाम्पा. प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय ने जिला कलेक्टर से भेंट कर जिला मुख्यालय एवं आसपास की प्रमुख मांगो के प्रति ध्यानाकर्षण कराते हुए पत्र सौपा है। जिसमे उन्होने निवेदन किया है पेण्ड्री सेे जिला पंचायत तक गौरव पथ निर्माण किया जाए जिससे सरकारी कार्यालयो मे काम के लिए आने वाले लोगो को शहर के अंदर की ट्रेफिक कम होगी, उन्होने लछनपुर के पास सांई मंदिर के पास स्थित घुण्डी नाला जो बेहद सकरा और नीचे है उसे चैड़ीकरण कर उसकी ऊचाई बढ़ाने की मांग की है, मिनि स्टेडियम खोखरा मे विभिन्न सुविधाओ का विस्तार करने के साथ-साथ कृष्ण कुंज के पास स्वीमिंग पुल को शीघ्र शुरू करने की मांग किया है।

 



इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

पिछले समय हुए मड़वा पावर प्लांट की घटना को देखते हुए उन्होने वहाँ एक पुलिस सहायता केन्द्र खोलने की मांग रखी है। उन्होने विष्णु मंदिर के पास पुरातत्व संग्राहालय की भी मांग की। अपने पत्र मे इंजीनियर पाण्डेय ने खोखसा समपार मे 6 गर्डर लगने के पश्चात कनेक्टींग रोड निर्माण मे गति लाने के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज के लिए स्थान चयन मे गति लाने का भी निवेदन किया है जिससे जिले को आवश्यक सुविधा मिल सकें।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!