JanjgirChampa Thief : खरौद में घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 50 हजार रुपए सामान की चोरी, शिवरीनारायण थाने में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के खरौद में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात सहित 5 हजार रुपए नगदी रकम की चोरी कर ली. मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 380, 454 के तहत केस दर्ज किया है और पतासाजी करने में जुटी हुई है.

 



Janjgir : सर्प ने मां के सामने ढाई साल की बच्ची को डसा, बच्ची की हुई मौत, अकलतरा क्षेत्र का मामला, देखिए VIDEO…

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खरौद के धनबाई यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने पति के साथ लेबर काम करने चली गई थी. उसकी बेटी सुनीता यादव, घर में ताला लगाकर स्कूल चली गई थी. शाम को उसकी बेटी वापस आई तो देखी कि घर का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर का सामान एवं कपड़ा बिखरा हुआ था. पेटी में रखे सोने-चांदी के सामान, जिसकी कीमत 45 हजार रुपए एवं नगदी रकम 5 हजार रुपए की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

फिलहाल, मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!