Sakti : जैजैपुर में किया जा रहा है 51 कुंडीय रुद्र महायज्ञ और श्रीमद् भगवत कथा का आयोजन, विराजित है सवा लाख रुद्राक्ष ने निर्मित शिवलिंग

सक्ती. नगर पंचायत जैजैपुर में 51 कुंडीय रुद्र महायज्ञ और श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सवा लाख रुद्राक्ष से निर्मित 15 फिट का शिव लिंग विराजित है.

 



Sakti News : …जब बाइक से निरीक्षण करने पहुंची कलेक्टर, फिर… देखिए VIDEO…

पांच जिलों से भ्रमण करते सवा लाख रुद्राक्ष शिवलिंग यात्रा 7 फरवरी को जैजैपुर पहुंची, जिसके बाद से 51 कुंडीय रुद्र महायज्ञ और श्रीमद् भागवत का आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन 18 फरवरी महा शिवरात्रि तक चलेगी.

यहा 51 कुंडीय रुद्र महायज्ञ के प्रधान यजमान जानकी सत्यनारायण चंद्रा ने कहा कि पं. रामगोपाल महराज ने मुझे 51 कुंडीय रुद्र महायज्ञ का प्रधान यजमान बनाया है. यह बड़े ही सौभाग्य की बात है, इसके लिए यज्ञ के आयोजक साथियों को और महाराज जी को कोटि-कोटि शत शत नमन, 51 कुंडीय रुद्र महायज्ञ क्षेत्र की सुख-समृद्धि और वैश्विक शांति के लिए किया जा रहा है. यहां सवा लाख पंचमुखी रुद्राक्ष जो कि नेपाल के पशुपतिनाथ से लाया गया है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

रुद्राक्ष यात्रा बिलासपुर जिले प्रारम्भ हुई और पांच जिलों से भ्रमण करते 7 फरवरी को जैजैपुर पहुंची. एक रुद्राक्ष एक शिवलिंग के बराबर होता है, अगर कोई व्यक्ति यहा आके अपना एक लोटा जल से शिवलिंग का अभिषेक करता है तो सवा लाख शिवलिंग का अभिषेक कर लेता है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कर्तव्य में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर रहने पर पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव निलंबित, पूर्व में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध होने पर ज्योतिष कुमार सर्वे पटवारी निलंबित, हड़ताल में शामिल पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस जारी, 141 पटवारी हैं अनिश्चिकालीन हड़ताल पर...

इस दौरान रुद्राक्ष शिवलिंग के प्रधान यजमान नगर पंचायत अध्यक्ष सोनसाय देवांगन, रामेश्वरी देवांगन ने कहा कि यह हम सभी नगर वासियों के लिए बहुत ही हर्ष और खुशी की बात है कि शिवरात्रि के इस पावन पर्व पर वृंदावन के परम पूज्य राष्ट्रीय संत पं. रामगोपाल महराज के सानिध्य में सवा लाख शिवलिंग रुद्राक्ष और 51 कुंडली रूद्र यज्ञ एवं श्रीमद्भागवत का भव्य ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है और इस आयोजन को लेकर के हमारे क्षेत्र वासियों में काफी खुशी है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!