JanjgirChampa Police Samman : दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर 72 घंटे में चालान पेश करने का मामला, उत्कृष्ट कार्य करने वाले बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी हुए सम्मानित, आईजी बद्री नारायण मीणा ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, 72 घन्टे में चालान पेश करने जिला का पहला मामला

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी और आरक्षक जितेंद्र कुर्रे को बिलासपुर रेंज के आईजी बद्री नारायण मीणा ने सम्मानित किया है. यह सम्मान नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर 72 घंटे में चालान पेश करने और महिला के साथ ही नाबालिग बच्चों के विरुद्ध घटित अपराध में उत्कृष्ट कार्य करने पर बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी को दिया गया है, वहीं विवेचना कार्य में सहयोग करने वाले आरक्षक जितेंद्र कुर्रे को भी सम्मानित किया गया है. दुष्कर्म के मामले में 72 घंटो में चालान पेश करने जिले का यह पहला मामला रहा है. इस पर बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी को सम्मानित किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कर्तव्य में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर रहने पर पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव निलंबित, पूर्व में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध होने पर ज्योतिष कुमार सर्वे पटवारी निलंबित, हड़ताल में शामिल पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस जारी, 141 पटवारी हैं अनिश्चिकालीन हड़ताल पर...

Sakti News : …जब बाइक से निरीक्षण करने पहुंची कलेक्टर, फिर… देखिए VIDEO…

दरअसल, 22 जनवरी को आरोपी किशन बंजारे को पुलिस ने 7 वीं कक्षा के छात्रा से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया था. आरोपी किशन बंजारे बलौदा थाने में गुंडा-बदमाश की लिस्ट में भी शामिल है. पुलिस ने बड़े मामले में तेजी से चालान पेश किया है, जिसके बाद कोर्ट में सुनवाई भी तेजी से होगी और प्रकरण में फैसला भी जल्दी से आएगा.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

इधर, बाद बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी और सहयोगी आरक्षक जितेंद्र कुर्रे को बिलासपुर आईजी ने सम्मानित किया है.

error: Content is protected !!