Sakti Arrest : 5 किलो गांजा के साथ आरोपी शख्स गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी वाहन जब्त, चन्द्रपुर पुलिस ने की कार्रवाई, कोरबा जिले का रहने वाला है आरोपी

सक्ती. चंद्रपुर पुलिस ने 5 किलो गांजा के साथ आरोपी दिलीप कुमार चौहान को गिरफ्तार किया है और परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी वाहन को जब्त किया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है. आरोपी दिलीप चौहान कोरबा जिले का रहने वाला है.

 



Janjgir : RTE की राशि 35 लाख का गबन, आरोपी लिपिक, कम्प्यूटर ऑपरेटर और स्कूल संचालक गिरफ्तार, पहुंचे जेल

आरोपी लिपिक, कम्प्यूटर ऑपरेटर, स्कूल संचालक और एडिशनल SP ने क्या कहा, देखिए पूरी खबर… VIDEO…

दरअसल, चंद्रपुर में वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार शख्स को पुलिस द्वारा रोकने पर नहीं रुका और रायगढ़ की ओर भागने लगा. पुलिस को संदेह होने पर उसका पीछा किया और बरहागुड़ा गांव के पास उसे पकड़कर पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान आरोपी के बैग की तलाशी भी ली गई, जिसमें 5 किलो गांजा मिला. जिसकी कीमत 45 हजार रुपये के आसपास बताई जा रही है.

फिलहाल, पुलिस ने आरोपी दिलीप चौहान को 5 किलो गांजा के साथ उसे गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को भी जब्त किया है. आरोपी दिलीप चौहान, कोरबा जिले के लालीमाटी गांव का रहने वाला है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh : शासकीय स्कूल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास : कलेक्टर, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आयोजित, खरौद के हायर सेकेंडरी, मिडिल स्कूल और प्रायमरी स्कूल के प्रतिभावान 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

Related posts:

error: Content is protected !!