JanjgirChampa BigNews : कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष के बेटे के आशीर्वाद समारोह में दूल्हा-दुल्हन और मां सहित अन्य रिश्तेदारों ने चलाई पिस्टल, वीडियो वायरल होने के बाद SP ने दिए जांच के निर्देश, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने कहा… विस्तार से पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के रसौटा गांव में कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह के बेटे की शादी में दूल्हा-दुल्हन और मां सहित रिश्तेदारों की फायरिंग वाला वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. मामले में SP विजय अग्रवाल ने जांच के निर्देश दिए हैं और इसकी जांच पामगढ़ थाना प्रभारी सनत मांत्रे करेंगे.

 



Janjgir Big News : पत्रकार गोपाल शर्मा की बेटी की लाश घर पर मिली, SP विजय अग्रवाल ने कहा… देखिए VIDEO...

दरअसल, 10 फरवरी को कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह की बेटे की शादी जांजगीर में थी. 12 फरवरी को उन्होंने अपने गृह ग्राम रसौटा में शादी का आशीर्वाद समारोह रखा गया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : पुलिसकर्मियों पर मारपीट और 75 हजार रुपये वसूलने का आरोप, पिटाई से युवक की आंख पर गम्भीर चोट आई, IG से शिकायत के बाद SP ने दिए जांच के निर्देश...

समारोह के दौरान दूल्हा शांतनु प्रताप सिंह, दुल्हन सौंदर्य सिंह, दूल्हे की मां शुभा सिंह सहित अन्य रिश्तेदारों ने पिस्टल से जमकर हवाई फायरिंग की. फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. इस पर SP विजय अग्रवाल ने जांच के निर्देश पामगढ़ थाना प्रभारी को दिए है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Thief Arrest : राइस मिल से धान की चोरी करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त पिकअप, स्कूटी, बाइक और 21 हजार नगद जब्त, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई

दूसरी ओर, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि एयर गन से फायरिंग की गई है, वीडियो में जो दिख रहा है, वह लाइसेंसी गन नहीं है. एयर गन से फायरिंग हुई है.

error: Content is protected !!