JanjgirNews : छत्तीसगढ़ सरकार रसोइया संघ के हित के लिए कार्य करने वाली सरकार है – इंजी. रवि पाण्डेय

जांजगीर-चाम्पा. मध्यान्ह भोजन संघ के जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन स्थानीय जांजगीर नगर पालिका के सांस्कृतिक भवन मे हुआ जिसमे मुख्य अतिथी के रूप मे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इँजी रवि पाण्डेय अध्यक्षता नगर पालिका के अध्यक्ष भगवान दास गढेवाल विशिष्ट अतिथी के रूप मे जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री आभास बोस ,नगरपालिका के सभापति रामविलास राठौर उपस्थित रहे ! प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इँजी रवि पाण्डेय ने रसोइया संघ के सदस्यो को सम्बोधित करते हुए कहा की छत्तीसगढ सरकार रसोइया संघ के हित के लिए कार्य करने वाली सरकार है रसोइया संगठन की महिला सदस्य सरकारी स्कूलो मे पूरे मनोयोग से मध्यान्ह भोजन बनाने का कार्य करती है जिसके कारण सरकार की महत्वकांक्षी योजना पूरे प्रदेश मे संचालित हो रही है इनको सम्मानजनक मानदेय देने का कार्य भूपेश सरकार ने किया है और आगे भी इनके हित मे जो भी अच्छा किया जा सके एैसा प्रयास किया जाएगा.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Janjgir Big News : पत्रकार गोपाल शर्मा की बेटी की लाश घर पर मिली, SP विजय अग्रवाल ने कहा… देखिए VIDEO...

नपाध्यक्ष भगवान दास गढेवाल ने रसोइया संघ को हर संभव सहायता देने की बात कही जिला कांग्रेस के महामंत्री आभास बोस ने रसोइया संगठन के समर्पित भाव की सराहना करते हुए एकजुटता की बात कही कार्यक्रम को नपा के सभापति रामविलास राठौर ने भी संबोधित किया कार्यक्रम मे आभार प्रदर्शन कृष्णा कंवर ने किया इस अवसर पर रसोइया संघ की जिलाध्यक्ष संतोषी कौशिक कृष्णा कंवर संभागीय अध्यक्ष शांति यादव बद्रीका रत्नाकर खगेश यादव ,मयुरा धीवर ,बद्रीका ,मोगरा ,सावित्री शुकवारा ,अँजली खरे ,शीतल ,ध्वजाराम सहित भारी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे सहित सदस्य उपस्थित रहे

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!