JanjgirChampa Accident : बुलेट बाइक में जा रहे दो युवकों को कैप्सूल वाहन ने मारी ठोकर, एक युवक को आई चोट, थाने में केस दर्ज, पामगढ़ क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ के अंबेडकर चौक के पास बुलेट बाइक में सवार दो युवकों को सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने ठोकर मार दी. इससे बुलेट में सवार दोनों युवक गिर गए और पीछे बैठे युवक को चोट आई है. मामले में पुलिस ने कैप्सूल वाहन के चालक के खिलाफ आईपीसी की।धारा 279, 337 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रोझनडीह के शशि कुमार बर्मन ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी बुलेट बाइक CG 11 AB 2019 में अपने गांव पामगढ़ आये थे. जैसे ही अंबेडकर चौक के पास पहुंचे थे कि डोंगाकोहरौद की ओर से आ रहे कैप्सूल वाहन क्रमांक CG 04 LF 8300 ने तेज व लापरवाही पूर्वक चालक ठोकर मार दी.

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल

इससे बुलेट बाइक में सवार दोनों युवक गिर गए. हादसे में पीछे बैठे युवक राजकुमार रत्नाकर को चोट आई है. कैप्सूल वाहन के ड्राइवर ने अपना नाम विश्राम साहू निवासी बलौदा बताया है.

फिलहाल, मामले में पामगढ़ पुलिस ने कैप्सूल वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बने कृषि उप संचालक, किसान समझकर दुकानदार ने 266 रुपये की यूरिया को 850 रुपये बताया, नानकचन्द नन्दकिशोर कृषि केंद्र को सील किया गया, गोदाम में रखी 1446 बोरी खाद को जब्त किया गया, कृषि विभाग की अनोखी कार्रवाई के बाद मचा हड़कम्प...
error: Content is protected !!