Big Accident : भीषण सड़क हादसा, बस में सवार 19 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 15 गंभीर

मैक्सिको में अलग-अलग देशो के प्रवासियों को लेकर जा रही एक सवारी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बस में सवार 45 में से 19 लोगो की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 30 से ज्यादा गंभीर तौर पर घायल भी हुए हैं, जिन्हे अस्पताल में दाखिल कराया गया है. स्थानीय पुलिस हादसे की जाँच में जुट गई हैं. मरने वालो की शिनाख्त भी की जा रही हैं।



पुएब्ला के आंतरिक मंत्री जूलियो हुएर्ता के हवाले से बताया गया कि दुर्घटना रविवार दोपहर एक राजमार्ग पर हुई जब 45 यात्रियों को लेकर बस उत्तर की ओर जा रही थी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि दुर्घटना के समय 15 लोगों की मौत हो गई। अन्य 15 को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से चार की बाद में मौत हो गई। पांच अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है।

इसे भी पढ़े -  IAS Anurag Yadav कौन हैं? ज‍िनकी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से हुई बहस

जानकारी के मुताबिक, टूर्स टूरिस्टिकोस मदीना नाम की एक निजी बस लाइन की ओर से चलाई जाने वाली यात्री बस दक्षिणी मैक्सिकन के तपचुला से मैक्सिको सिटी जा रही थी। हादसे में मरने वाले 17 लोगों में बस चालक और सहायक शामिल थे। बताया जा रहा है कि अमेरिकी सीमा की ओर जाते हुए मेक्सिको को पार करने के लिए प्रवासी अक्सर खतरनाक रास्तों का इस्तेमाल करते हैं।

इसे भी पढ़े -  'संस्था पर बोझ नहीं बनना चाहता...', जस्टिस यशवंत वर्मा ने क्यों दिया इस्तीफा? पत्र में लिखी एक-एक बात

error: Content is protected !!