Sakti Big News : बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी, 15 बच्चों को आई चोट, 5 की हालत गंभीर, खरसिया और रायगढ़ रेफर

सक्ती. फगुरम चौकी क्षेत्र के भाटा गांव में बच्चों से भरी स्कूल वैन पलट गई है. वैन में सवार बच्चों को चोट आई है, वैन में 15 से 20 बच्चे सवार थे. 5 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें खरसिया और रायगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, भाटा गांव के निजी स्कूल की छुट्टी के पश्चात बच्चे, वैन में सवार होकर अपने घर जा रहे थे, तभी भाटा गांव के पास वैन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वैन में सवार 15 बच्चों को चोट आई है और 5 बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे ईलाज के लिए खरसिया और रायगढ़ के अस्पताल ले जाया गया है. घटना के बाद से ड्राईवर और स्कूल संचालक फरार है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!