JanjgirChampa Thief : सौर ऊर्जा के 25 हजार के सामान की हुई चोरी, नवागढ़ थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के मिस्दा और केरा गांव के बीच में सौर ऊर्जा में लगे सामान की चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मिस्दा के रामखिलावन यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अधिकरण क्रेडा के द्वारा मिस्दा और केरा के बीच स्थित सौर ऊर्जा में लगे सामान केबल तार लगभग 200 फ़ीट कुल सामान की कीमत 25 हजार की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police Transfer : 3 TI और 1 SI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश... Photo

मामले में नवागढ़ पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और पतासाजी करने में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!