JanjgirChampa Arrest : 2 लाख 2 हजार रुपए गबन के मामले में फरार आरोपी युवक अंगुल उड़ीसा से गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 3 हजार रुपए जब्त, शिवरीनारायण पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने थाना क्षेत्र की विभिन्न महिला समूहों से कुल 2, 02, 919 रुपए वसूल कर फरार आरोपी युवक उकेश बारिक को गिरफ़्तार किया है और उसके पास से 3 हजार रुपए जब्त किया है. आरोपी शिवरीनारायण के क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड शाखा में केंद्र मैनेजर के पद था.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मोपका, बिलासपुर के रहने वाले हरगोविंद विश्वकर्मा ने 25 फरवरी 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उकेश बारिक, जो क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड शाखा में केंद्र मैनेजर के पद पर पदस्थ था. जो गांव में महिला समूहों को लोन देने एवं समूहों से राशि वसूलने का काम करता था, जो महिला समूह लोहर्सी, धरदेई, रीवापर और अन्य क्षेत्र की महिला समूह से वसूल की गई राशि 2,02,919 ( दो लाख दो हजार नौ सौ उन्नीस रुपए ) को महिला समूहों से वसूल कर ऑफिस में जमा न कर युवक उकेश अपने पास रख कर भाग गया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 409 के तहत केस दर्ज किया है. जांच में जुटी हुई थी.

घटना के बाद से आरोपी युवक फरार था, जांच के दौरान सूचना मिली कि आरोपी युवक उकेश उड़ीसा में है. मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने मौके पहुंची और जिला अंगुल उड़ीसा से फरार आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Accident : सड़क किनारे बिजली खम्भे से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौके पर ही मौत, पामगढ़ पुलिस जांच में जुटी...

मामले में पुलिस ने आरोपी युवक उकेश बारिक निवासी बेलडीही थाना तेंदुकोना जिला महासमुंद के पास 3 हजार रुपए जब्त कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!