JanjgirChampa News : त्योहार के समय फिर से आम जनता को मिली महँगाई की मार : राघवेंद्र कुमार सिंह

जांजगीर-चाम्पा. देश में फिर से घरेलू व व्यावसायिक सिलिंडर के दामों में बढ़ोतरी की गई है, घरेलू सिलिंडर में 50₹ कई बढ़ोतरी की साथ साथ व्यावसायिक सिलेंडर पर 350₹ की बढ़ोतरी केंद्र सरकार द्वारा की गई है. इस पर आज जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जो घरेलू सिलिंडर 2014 में घरेलू 350₹ का मिलता था वह आज 1150₹ पहुँच कर आसमान छू रहा है.



इसे भी पढ़े -  Champa-Seoni News : प्रशिक्षण पश्चात् वितरित किए गए प्रमाण पत्र, सिवनी में रेशम हथ करघा बुनकर प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ था सम्पन्न

अभी कुछ दिनों पहले ही केंद्र ने अपने बजट से देश के आमजनता को ठगा ही था कि अब घरेलू और व्यावसायिक रसोई सिलिंडर की कीमत आमजनता की कमर तोड़ रही है.

राघवेंद्र ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार गरीबी दूर करने की बात करती है वहीं दूसरी तरफ आमजनता को महँगाई के कारण गरीबी की ओर बहुत तेजी से धकेल रही है, यह सरासर अन्याय और अनुचित है।

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज आएंगे आज वेदांता पॉवर प्लांट, कांग्रेस की 10 सदस्यीय टीम भी पहुंचेगी, प्लांट में जाकर हादसे के बारे में लेंगे जानकारी... देखिए PCC चीफ दीपक बैज का प्रोटोकॉल...

error: Content is protected !!