JanjgirNews : 6 वर्षीय बालक के बोन मेरु ट्रांसप्लांट के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 16 लाख 10 हजार रुपए की स्वीकृति दी, इंजी रवि पांडेय के प्रयास से बच्चे को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ

जांजगीर-चांपा. प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय के प्रयास से ग्राम पाली (सिवनी) के 6 वर्षीय बालक मो. जाहिद खान के बोन मेरू ट्रांसप्लांट के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजनान्तर्गत 16 लाख 10 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। अब बालक जाहिद का सर्जरी जल्द ही न्यू ईरा नागपुर हॉस्पिटल मे होगा और वह भी अन्य बच्चों की तरह जीवन यापन कर सकेगा।

 



ज्ञात हो कि आमीर खान ग्राम पाली (सिवनी) में अपने एक पुत्र जाहिद 6 वर्ष दो पुत्री जास्मिन और यास्मिन के साथ निवास करता है। अत्यंत गरीब होने की वजह से ईलाज न हो पाने की वजह से छोटी बेटी यास्मिन चल बसी और बाद मे उसी प्रकार की बीमारी का लक्षण बेटे जाहिद मे दिखा। काफी भाग दौड़ के बाद न्यू ईरा नागपुर मे बोन मेरू ट्रांसप्लांट के द्वारा ईलाज संभव होने की जानकारी मिली जिसमे उसकी बड़ी बहन यास्मिन डोनर होगी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

परंतु माली हालत खराब होने और ईलाज के लिए लम्बा बजट की व्यवस्था करने मे असमर्थ परिवार ग्राम के ही सेवादल के कार्यकर्ता अशोक यादव के साथ प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय के पास आकर सारी स्थिति से अवगत कराया।

इंजीनियर पाण्डेय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत राशि प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से निवेदन किया और उनके द्वारा बोन मेरू ट्रांसप्लांट सर्जरी हेतु 16.10 लाख की स्वीकृति प्रदान की गयी।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

आमीर खान अपने परिवार सहित इंजीनियर रवि पाण्डेय का आभार व्यक्त करने उनके जन संपर्क कार्यालय पहुंचे जहां इंजीनियर रवि पाण्डेय ने संबंधित हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. अतीश एन. बकाने से दूरभाष पर चर्चा किए, डॉक्टर ने 2-3 दिन मे ही सर्जरी हेतु बालक को बुलाने की बात कही।

इंजीनियर रवि पाण्डेय ने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता और बालक के भाग्य से ये कार्य हुआ है। आगे भी छत्तीसगढ़ सरकार जरूरतमंद गरीबों की मदद करती रहेगी। इंजी. पाण्डेय ने बालक जाहिद को गोद मे लेकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना किए।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!