JanjgirChampa News : आकस्मिक मृत्यु के 05 प्रकरणों में 20 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत, इन तहसील क्षेत्र के गांवों के पीड़ित परिवार को मिली आर्थिक मदद… पढ़िए…

जांजगीर-चांपा. कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 05 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।

 



जिले की तहसील जांजगीर के ग्राम खोखरा के कार्तिक बरेठ के सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी मां सुनीता बरेठ, ग्राम बसंतपुर के रामलाल यादव के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी बीदरा बाई, तहसील पामगढ़ ग्राम खोरसी के विसम्भर साहू के पानी मेें डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी जानो बाई, ओंकार यादव के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता भुजबल यादव और तहसील सारागांव ग्राम सरहर के लक्ष्मीनारायण धीवर के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती परमेश्वरी को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्रत्येक प्रकरण में चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : स्वतंत्रता दिवस पर किसान स्कूल में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा किसान स्कूल, BSF जवान ने किया ध्वजारोहण...

Related posts:

error: Content is protected !!