JanjgirChampa Innovative News : होली में हर्बल गुलाल की खास डिमांड, …इस गांव के समूह की महिलाएं बना रहीं हर्बल गुलाल, प्राकृतिक चीजों से बना गुलाल है ‘स्कीन फ्रेंडली’, किन-किन प्राकृतिक चीजों से बना रही हर्बल गुलाल, विस्तार से पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा ब्लॉक के हरदीविशाल गांव में रानी दुर्गावती स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा होली त्योहार को लेकर हर्बल गुलाल बनाया जा रहा है. महिलाओं के द्वारा पलास फूल, पालक भाजी, चुकंदर, लाल भाजी से हर्बल गुलाल बनाया जा रहा है. पावडर के लिए अरारोट का उपयोग किया जा रहा है. महिलाओं ने गुलाब और गेंदे के फूल से भी हर्बल गुलाल बनाया है. यहां महिलाओं के द्वारा बनाए गए हर्बल गुलाल की काफी मांग है और इससे महिलाओं को अच्छी आमदनी भी हो रही है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : फांसी के फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता की लाश, 2 साल पहले हुई थी शादी, पामगढ़ थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस कर रही जांच...

महिलाओं के द्वारा पिछले 3 साल से हर्बल गुलाल बनाकर बिक्री की जा रही है. होली त्योहार के मद्देनजर समूह की 10 महिलाओं के द्वारा घर में हर्बल गुलाल बनाया जा रहा है और जनपद दफ्तर बलौदा में स्टॉल लगाकर बिक्री की जा रही है. एक दिन बाद जांजगीर कलेक्टोरेट में भी महिलाएं हर्बल गुलाल की बिक्री के लिए स्टॉल लगाएंगी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : हसदेव नदी में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन, चेन माउंटेन से हसदेव को छलनी कर रहे रेत माफिया, सरकारी प्रतिबन्ध के बाद भी रेत उत्खनन जारी, रेत माफिया बेलगाम, केराकछार से लगे जोगीपाली गांव में सड़क किनारे सैकड़ों हाइवा रेत का अवैध भंडारण...

महिलाओं का कहना है कि प्राकृतिक चीजों से बनाए गए गुलाल की काफी मांग है, क्योंकि हर्बल गुलाल, त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाता है और स्किन फेंडली है, जबकि बाजार में मिलने वाले गुलाल में रासायनिक चीजों की मिलावट होने से त्वचा के लिए नुकसानदेह होता है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Update : तरबूज खाने से बच्चे की कथित मौत का मामला, खाद्य प्रशासन को तरबूज की सैम्पल रिपोर्ट मिली, रिपोर्ट में ये बातें सामने आई, पढ़िए पूरी खबर...

समूह की महिलाओं का कहना है कि हर्बल गुलाल बनाने से अच्छी आमदनी हो रही है, वहीं इस बात को लेकर भी संतुष्टि मिलती है कि हर्बल गुलाल, त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाता.

error: Content is protected !!