JanjgirChampa Big Arrest : झोलाछाप महिला डॉक्टर गिरफ्तार, अवैध रूप से क्लिनिक संचालन करने का आरोप, BMO ने क्लिनिक सील किया था, एफआईआर के बाद अकलतरा पुलिस ने किया अरेस्ट

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने अवैध रूप से क्लिनिक संचालन करने वाली महिला झोलाछाप डॉक्टर पार्वती चौहान को गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

 



पुलिस के मुताबिक, अकलतरा के वार्ड 11 निवासी पार्वती चौहान के द्वारा अवैध रूप से क्लिनिक संचालन करने की सूचना पर बीएमओ की टीम ने छापामार कार्रवाई की थी. इस दौरान पार्वती चौहान, कोई वैध दस्तावेज क्लिनिक के सम्बंध में पेश नहीं कर पाई. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लिनिक को सील कर दिया था.

इसे भी पढ़े -  Champa News : सिवनी के पांच वूशु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन, गांव का नाम करेंगे रोशन, चार बालिकाएं और एक बालक चेन्नई में छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में कर रहे तैयारी

इधर, बीएमओ डॉ. महेंद्र कुमार सोनी ने अकलतरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने पार्वती चौहान के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420 और राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार सम्बन्धी स्थापनाएं अनुज्ञापन अधिनियम 2010 के तहत धारा 4 के तहत जुर्म दर्ज किया.

विवेचना के दौरान पुलिस को आरोपी महिला झोलाछाप डॉक्टर पार्वती चौहान के घर पर होने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!