यह बजट केवल चुनावी स्टंट है, धरातल पर कुछ नहीं, गरीब, किसान, बेरोजगार, कर्मचारी विरोधी है बजट : पुरुषोत्तम शर्मा, बजट पर भाजपा ने जिला महामंत्री ने दी प्रतिक्रिया

जांजगीर-चाम्पा. सरकार ने चुनाव को देखते हुए बजट पेश किया है। इस बजट में कुछ खास नहीं है। छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार के बजट को विपक्षियों ने चुनावी स्टंट करार दिया।भाजपा जिला महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा है कि छग बघेल सरकार के बजट में सिर्फ राज्य सरकार की योजनाओं का बखान है।धरातल पर कुछ भी नहीं है। चुनाव नजदीक हैं तो प्रदेश सरकार लोक लुभावन बजट प्रस्तुत कर छग की भोली भाली जनता को पुनः छलने का प्रयास किया है। गंगाजल की शपथ लेकर सत्ता में आई छग सरकार इस बजट में व्यापारी, किसान, मजदूर, युवाओं, गरीबों और आम नागरिकों के हितों का ध्यान नही रखा गया है।

 



इसे भी पढ़े -  Champa Fraud Arrest : जमीन को भारमुक्त बताकर 49.70 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

चार साल से छग के बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता नही दी गई।प्राइमरी शिक्षा में सुधार के लिए कोई घोषणा नहीं की। जर्जर विद्यालयों के भवन निर्माण और मरम्मत की कोई व्यवस्था नहीं है। बिजली उत्पादन वृद्धि की कोई योजना नहीं है। आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भी ध्यान नहीं रखा गया।अपने चुनावी संकल्प पत्र में किए वायदे के अनुरूप कुछ नहीं किया।यह बजट गरीब, किसान, बेरोजगार, कर्मचारी विरोधी हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara Arrest : बाइक में बैठकर सिगरेट पीने की बात को लेकर चाकू एवं चेन से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 16 माह से फरार था आरोपी, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!