JanjgirChampa FIR : वॉल पेंटर से होली के दिन मारपीट करने वाले 4 युवकों के खिलाफ शिवरीनारायण थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. सलखन गांव कर सोसायटी के पास वॉल पेंटिंग करने वाले युवक से कपड़ा फाड़कर होली खेलकर मारपीट करने वाले 4 युवकों के खिलाफ शिवरीनारायण पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सलखन गांव के रहने वाले करन कुमार भारद्वाज ने बताया कि वह वॉल पेंटिंग का काम करता है. होली वाले दिन गांव के चार युवक मंगलू भारद्वाज, अविनाश भारद्वाज, समीर भारद्वाज, दुखन भारद्वाज ने पंचायत सोसायटी के पास कपड़ा फाड़ होली खेलने से मना करने पर गाली-गलौज कर डंडे से मारपीट करने लगे. इससे करन कुमार भारद्वाज को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Bamhanidih News : तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, बम्हनीडीह चौक में चक्काजाम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष की समझाइश पर चक्काजाम हुआ शांत

मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने चार युवक मंगलू भारद्वाज, अविनाश भारद्वाज, समीर भारद्वाज, दुखन भारद्वाज के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

error: Content is protected !!