वाहन चालकों को आसानी से नहीं मिलेगा पेट्रोल डीजल, पहले करना होगा ये काम, नहीं तो आ सकती है बड़ी मुसीबत…जानिए

नई दिल्ली. एक ओर जहां पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे है तो वहीं यातायात पर नए नियमों का जाल बिछता जा रहा है। पेट्रोल डीजल खरीदने के लिए भी अब यातायात पर नया नियम लागू हुआ है। अगर आपके गाड़ी का बीमा नहीं है तो हो सकता है कि आपको पेट्रोल या डीजल नहीं मिलेगा और आपसे पहले बीमा करवाने के लिए कहा जाए। ये चर्चा इसलिए हो रही है, क्योंकि इंश्योरेंस इंडस्ट्री ने एक प्रस्ताव पेश किया है, जिसमें कहा गया है कि बिना बीमा कराने वाले वाहनों को ऑयल पंपों पर तेल भरने की अनुमति नहीं दी जाए।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऑटोमोबाइल बीमा के प्रस्ताव को देखते हुए बीमा उद्योग ने ये प्रस्ताव रखा है। प्रस्ताव इस महीने की शुरूआत में बीमा नियामक, भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण या आईआरडीएआई की ओर से आयोजित ‘बीमा मंथन’ के दौरान की गई पेशकश का एक पार्ट है। ये ऐप बताएगा बीमा हुआ है या नहीं: ये प्रस्ताव पेश करने के साथ ही एक ऐप की भी पेशकश की है, जो एम परिवहन से रजिस्टर्ड होगा और बताएगा कि किस वाहन का बीमा हुआ है और किसका नहीं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

रिपोर्ट के मुताबिक, अगर इस प्रस्ताव को स्वीकार किया जाता है तो ये ऐप तेल कंपनियों के साथ शेयर किया जाएगा और हर पेट्रोल पर इसकी उपलब्धता होगी। कैमरा स्कैनर से वाहनों स्कैन कर लिए जाएंगे और ये ऐप तुरंत गाड़ी के बीमा स्टेटस के बारे में जानकारी देगी।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!