Chhattisgarh News: गांव में बढ़ता ही जा रहा दहशत का माहौल, डर के मारे घर से बाहर नहीं निकल रहे लोग..! जानें क्या है माजरा

बलरामपुर. जिले में टाइगर को खौफ कम नहीं हो रहा है। आदमखोर बाघ देर रात को सिंदूर नदी के पास पिपरौल में देखा गया है और लोगों ने इसे अपने कैमरे में भी कैद किया है। बेखौफ होकर टाइगर सड़क के किनारे घूमता हुआ दिखाई दिया है, जिससे लोगों में काफी भय व्याप्त हो गया है।

 



अपनी भूख मिटाने के लिए बाघ ने अभी तक सिर्फ जंगली जानवरों का ही शिकार किया है, लेकिन बाघ के सड़क के किनारे और गांव के करीब पहुंच आने के कारण ग्रामीण बेहद भयभीत हैं। फिलहाल फॉरेस्ट की टीम ने एहतियात के तौर पर ग्रामीणों को जंगल ना जाने की सलाह दी है। कुछ कुछ घंटे में ही बाग की लोकेशन लगातार बदल रही है। ऐसे में वन विभाग की टीम के लिए भी बाघ पर नजर रख पाना परेशानी का सबब बन गई है। तस्वीरों में साफ़ देखा जा रहा है कि विशालकाय टाइगर किस तरह से मुख्य मार्ग में घूम रहा है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
error: Content is protected !!