JanjgirChampa Arrest : केबल तार की चोरी करने वाले 2 आरोपी को पुलिस ने अकलतरा के रेलवे स्टेशन के पास से किया गिरफ्तार, 15 हजार का केबल जब्त

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने केबल तार की चोरी करने वाले 2 आरोपी आशुतोष मिरी और राजू मिरी को अकलतरा के रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 15 हजार रुपये के केबल को जब्त किया है. दोनों आरोपी बम्हनीन गांव के रहने वाले हैं.



दरअसल, अकलतरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 2 व्यक्ति अकलतरा के रेलवे स्टेशन के पास काले कलर का मोटा केबल रखे हुए हैं और बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और केबल के बारे में पूछताछ की गई. इसके बाद चोरी की बात सामने आई और पुलिस ने दोनों के कब्जे से केबल तार को जब्त कर लिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : सीसी रोड निर्माण कार्य में अनियमितता पाए जाने पर ग्राम पंचायत पिसौद की सचिव निलंबित, सरपंच पर भी कार्रवाई के निर्देश... डिटेल में पढ़िए...

मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 41 (1-घ) और आईपीसी की धारा 379, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है. इसके बाद दोनों आरोपी आशुतोष मिरी और राजू मिरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Death : करंट से 17 साल के लड़के की मौत, 10वीं की परीक्षा भी दिलाई थी, ऐसे हुई घटना...

error: Content is protected !!