Sakti Thief : सूने मकान से 10 हजार रूपये एवं 15 हजार रूपये के बर्तन की हुई चोरी, मामला दर्ज कर जांच में जुटी डभरा पुलिस

सक्ती. डभरा थाना क्षेत्र के केनापाली गांव के सूने मकान से 10 हजार रूपये एवं 15 हजार रूपये के बर्तन की चोरी का मामला सामने आया है. अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्जकर डभरा पुलिस जांच में जुटी हुई है.



दरअसल, केनापाली गांव के संतराम साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 12 मार्च की शाम 5 बजे घर में ताला लगाकर बारात गया हुआ था. करीबन 2 बजे वापस आया तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था कमरे के अंदर रखी आलमारी का ताला टूटा हुआ था. सामान बिखरा पड़ा हुआ था और आलमारी में रखे 10 हजार रूपये एवं दूसरी आलमारी में रखे 15 हजार रूपये के बर्तन को कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया था.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बाराद्वार थाना क्षेत्र के केकराभाट में चलित थाना का हुआ आयोजन, लोगों को सायबर अपराध से बचने और ट्रैफिक नियमों के पालन करने को लेकर जागरूक किया गया, SP प्रफुल्ल ठाकुर रहे मौजूद...

रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी अज्ञात चोर के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है और पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

error: Content is protected !!