बड़ा हादसा : गहरी खाई में जा समाई यात्री बस, 17 यात्रियों की मौत, 26 से ज्यादा घायल

ढाका. बांग्लादेश की राजधानी ढाका से करीब 63 किलोमीटर दक्षिण मदारीपुर जिले में रविवार को एक यात्री बस के सड़क से उतरकर खाई में गिर जाने से 17 लोगों की मौत हो गई है और 26 से अधिक घायल हो गए हैं. शिबचर हाईवे पुलिस के एक स्थानीय अधिकारी अब्दुल्लाहेल बाकी ने संवाददाताओं को बताया कि यात्री बस सड़क के किनारे खाई में गिर गई, जिससे 14 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई है और 26 से ज्याला यात्री घायल हो गए हैं.

 



इसे भी पढ़े -  वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ का दिया योगदान, वेदांता ग्रुप देश के खजाने में योगदान देने वाले भारत के टॉप 3 प्राइवेट सेक्टरों में से है एक

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि घायलों में से तीन की स्थानीय अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई. दुर्घटना तब हुई, जब ड्राइवर ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और बस को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 7:30 बजे एक्सप्रेसवे पर खाई में गिरा दिया.

मुख्य रूप से जर्जर राजमार्ग, खराब रखरखाव वाले वाहन, अयोग्य चालक द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन और यातायात विभाग की निगरानी की कमी के कारण बांग्लादेश में सड़क दुर्घटना काफी ज्यादा होती है.

इसे भी पढ़े -  ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा वेदांता को भारत के शीर्ष 100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में स्थान, वेदांता के कार्यबल में 23 प्रतिशत महिलाएं, लगभग 100 ट्रांसजेंडर कर्मचारी और पिछले 5 वर्षों में ESOP के माध्यम से कर्मचारियों के लिए लगभग ₹2,500 करोड़ की संपत्ति (वेल्थ) का सृजन
error: Content is protected !!