छत्तीसगढ़ : 35 हाथियों के दल ने मचाया उत्पात, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ में हाथियों का तांड़व कम होने का नाम ​नहीं ले रहा है। बलरामपुर जिले में 35 हाथियों के दल ने जमकर उत्पात मचाया है, वहीं खड़ी फसलों को रौंद कर पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है. साथ ही, एक ग्रामीण के घर को भी पूरी तरह से तोड़ा. हाथियों के इस उत्पात से वन विभाग ने ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है. यह वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र के बसरिया पारा का मामला है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : भाजपा किसान मोर्चा हर मतदान केंद्र में गठन करेगा 'किसान मितान', पार्टी ने सम्भाग प्रभारी बनाए... देखिए सूची... इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी...

ग्रामीणों के मुताबिक उत्पाती हाथियों ने धान, सरसों और गन्ना की फसलों के साथ लोगों के घरों को भी नुकसान पहुंचाया है, वहीं सूचना पर पहुंची फारेस्ट विभाग की टीम ने उत्पाती हाथियों को गांव से खदेड़ा है. गांव में हाथियों के धमक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Fraud Arrest : 98 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी केरल से गिरफ्तार, वाट्सएप में APK फ़ाइल भेजकर किया था मोबाइल हैक, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई

Related posts:

error: Content is protected !!