Champa FIR : नगर पालिका चांपा में नौकरी लगाने के नाम पर 2 लाख 80 हजार रूपए की ठगी करने वाली महिला लिपिक के खिलाफ चांपा थाने में मामला दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. चांपा के नगर पालिका में नौकरी लगाने के नाम पर 2 लाख 80 हजार रूपए की ठगी करने का मामला सामने आया है.

 



मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ ipc की धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

रिपोर्ट में शेरा सोनवानी ने पुलिस को बताया है कि उसका पिता नगर पालिका चांपा में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था और उसका अचानक मृत्यु हो गई, जिसके बाद शेरा सोनवानी को लिपिक रीना चावरिया के द्वारा उसके पिता की जगह पर नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख 80 हजार रूपए की ठगी की गई है और शेरा सोनवानी के द्वारा रुपए की मांग करने पर रीना चावरिया के द्वारा रुपए वापस नहीं किया गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी महिला रीना चावरिया के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!