Champa Fraud Arrest : नगर पालिका चांपा में नौकरी लगाने के नाम पर 2 लाख 80 हजार रूपए की ठगी करने वाली महिला लिपिक को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार किया

जांजगीर-चाम्पा. चांपा की नगर पालिका में नौकरी लगाने के नाम पर 2 लाख 80 हजार रूपए की ठगी करने वाली महिला लिपिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

 



मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ ipc की धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई थी.

रिपोर्ट में शेरा सोनवानी ने पुलिस को बताया है कि उसका पिता नगर पालिका चांपा में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था और उसका अचानक मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद शेरा सोनवानी को लिपिक रीना चावरिया के द्वारा उसके पिता की जगह पर नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख 80 हजार रूपए की ठगी की गई थी और शेरा सोनवानी के द्वारा रुपए की मांग करने पर रीना चावरिया के द्वारा रुपए वापस नहीं किया गया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Fire : थ्रेसर मशीन से धान की मिंजाई करते समय ट्रैक्टर इंजन में आग लगी, मौके पर मची अफरातफरी...

मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी महिला रीना चावरिया के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था और आरोपी महिला लिपिक रीना चावरिया को गिरफ्तार किया है.

error: Content is protected !!