JanjgirChampa News : खरौद में तेज बारिश की वजह से गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला, मार्ग रहा बन्द

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ ब्लॉक के खरौद के बुधवारी बाजार की पानी टंकी के पास तेज आंधी-तूफान और बारिश की वजह से बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया. राहत की बात रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया, नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी. पेड़ गिरने से खरौद-शिवरीनारायण-सलखन मार्ग अवरुद्ध हो गया था. इससे आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : स्कूल में प्रधानपाठक द्वारा खुद के कपड़े उतारने और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रधानपाठक निलम्बित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए... 

साथ ही, बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए. सुबह से ही विद्युत विभाग के कर्मचारी भारी-भरकम पेड़ की कटाई में लग गए थे. इस तरह 24 घण्टे से भी ज्यादा वक्त बिजली की सप्लाई बंद रही. घण्टों मार्ग बन्द रहने से भी लोगों को काफी दिक्कतें हुई. राहत की बात रही, जब पेड़ गिरा तो मौके पर कोई नहीं था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police Transfer : 3 TI और 1 SI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश... Photo
error: Content is protected !!