Sakti News : भोथिया तहसील बनने पर पूर्व प्रत्याशी अनिल चंद्रा की अगुवाई में कांग्रेसियों ने आमसभा का आयोजन कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जताया आभार

सक्ती. जैजैपुर ब्लॉक के भोथिया गांव के तहसील बनने पर पूर्व प्रत्याशी अनिल चंद्रा की अगुवाई में कांग्रेसियों के द्वारा आमसभा का आयोजन किया गया और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया है.



यहां अर्जुन तिवारी ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है, तब से प्रदेश का चहुमुखी विकास हो रहा है और इसी कड़ी में लगातार पूर्व प्रत्याशी अनिल चंद्रा और कार्यक्रताओं द्वारा मांग की जा रही थी, जिसके फलस्वरूप भोथिया पूर्ण तहसील बना है और क्षेत्रीय विधायक केशव चंद्रा पर तंज कसते हुए कहा कि 19 वर्ष पूर्व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी और उस समय भूपेश बघेल राजस्व मंत्री थे और उन्होंने भोथिया को उपतहसील बनाया था. आज पूर्ण तहसील बना, इसमें क्षेत्रीय विधायक का कहीं कोई योगदान नहीं है और वे अपने ही मुंह मियां मिट्ठू कर रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  CG IFS Promotion List: IFS अफसरों का प्रमोशन... देखें पूरी लिस्ट

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री से हमने जो मांगा, चाहे नवीन जिला हो चाहे तहसीले हों या सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हो या स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल या पुलिस चौकी, जहां जिसकी जरूरत थी, हम सब ने मांगा और बिना भेदभाव किए मुख्यमंत्री ने दिया. अब हमारी बारी है, आने वाले विधा सभा चुनाव में जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी को भारी मतों से जिताना है.

पूर्व प्रत्याशी अनिल चंद्रा ने कहा कि भोथिया मेरा जन्म भूमि है और जैजैपुर विधानसभा कर्म भूमि है, यहां के चहुंमुखी विकास के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, जिले के प्रभारी एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, संगठन प्रभारी अर्जुन तिवारी, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह सहित सभी संगठन के लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया.

इसे भी पढ़े -  Koriya Police Transfer : टीआई, SI, ASI समेत 69 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SP ने जारी किया आदेश...

इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बालेश्वर साहू, रवि परसराम भारद्वाज, चौलेश्वर चंद्राकर, विजय चंद्रा, मधुसुदन साहू, नंदकुमार चंद्रा, रविन्द्र शर्मा, कुशल कश्यप, कमल किशोर साहू, राजेश लहरे, गुलाबुद्दीन खान, मंडी अध्यक्ष अमर सिंह बनाफर, बलराम चंद्रा, माधुरी टेकचंद चंद्रा, इंद्रा लहरे, उमा शंकर चंद्रा, बोधसाय चंद्रा, दुजराम साहू, दादूराम सोनवानी, अभिषेक स्वर्णकार, जगत कुर्रे, योगेन्द्र नारंग, भुवन जांगड़े, किरीत कश्यप, सैलेंद्र डडसेना, कन्हैया चंद्रा, भोजराम चंद्रा, पिंटू जायसवाल, कलेश्वर जायसवाल, राकेश चंद्रा, दरशु चंद्रा, छोटूडास महंत,राज सोनी, शिव साहू, पिंटू चौहान, लक्ष्मी चौहान, मनोज गबेल, समीन खान, नंदलाल सिदार, मुकेश राकेश, रमेश कश्यप, ताम्रध्वज चंद्रा, नटराज चंद्रा, रामेश्वर दास वैष्णव, सुशीला यादव, सीता जटवार, नीरा सिदार, राजेश्वरी चंद्रा, पूर्णिमा पटेल, रीना तिवारी, सुशीला चंद्रा सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  CG Crime News: देर रात पति ने की ऐसी डिमांड, नहीं मानी पत्नी तो उतार दिया मौत के घाट, वारदात की वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप

error: Content is protected !!