Sakti Thief Arrest : चोरी की घटना को अंजाम देने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

सक्ती. सक्ती पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले फरार आरोपी परमानन्द उर्फ गणेशराम यादव को रायगढ़ के सिहारधार गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले में पहले भी 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.



दरअसल, केरीबन्धा गांव के रहने वाले रामखिलावर पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 मार्च 2022 को अपने साथी के साथ मवेशी को चराने ले गया था और रेलवे स्टेशन के पास मवेशी को चरने के लिए छोड़कर घर आ गया था. जब वह अपने साथी के पास वापस रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा तो मवेशी वहां नहीं थे. इसके बाद सभी ने मिलकर मवेशियों को ढूंढा, लेकिन मवेशी नहीं मिले. इसके बाद उल्का गांव के रहने वाले जनकराम पटेल और उसके साथी के द्वारा मवेशियों को हांकते हुए ले जाने की बात सामने आई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan : कुकदा गांव की बेटी अनिता कश्यप बनी मिसाल, सूबेदार की ट्रेनिंग के बाद गृहग्राम आगमन पर जोरदार स्वागत...

इसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा आरोपी के खिलाफ 379, 411 के तहत जुर्म दर्ज किया था और आरोपी के घर में दबिश दी थी. इसके बाद मामले में 6 आरोपी को गिरफ्तार किया था और 1 आरोपी घटना के बाद से फरार था, जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी और आज आरोपी परमानंद उर्फ गणेशराम यादव पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda News : अध्यक्ष द्वारा छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की शाखा बलौदा के नवीन भवन परिसर का उद्घाटन किया गया

error: Content is protected !!