Janjgir Rape Arrest : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला, आरोपी युवक बिलासपुर से गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी अमित कुमार वस्त्रकार को बिलासपुर जिले के रॉक गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

 



दरअसल, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बिलासपुर जिले के रॉक गांव के रहने वाले अमित वस्त्रकार ने पीड़िता को शादी की बात कही थी और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. जब पीड़िता ने शादी की बात कही तो आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : मनी लांड्रिंग के नाम पर डिजिटल अरेस्ट, फिर ट्रांसफर करा लिया 32 लाख, सीबीआई के नाम पर डराकर 24 घण्टे किया था डिजिटल अरेस्ट, अब आरोपी गिरफ्तार, पंजाब का है आरोपी...

इसके बाद पीड़िता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत जुर्म दर्ज किया था और तफ्तीश में जुटी हुई थी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी अमित वस्त्रकार को गिरफ्तार किया है और उसे न्याययिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : संस्कृति इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मसीयूटिकल साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी मेऊ पामगढ़ में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विविध कार्यक्रम

Related posts:

error: Content is protected !!