कभी खेला एक साथ क्रिकेट तो कभी एक दूजे से नजरे तक मिलाने में लगे कतराने, देखें रेखा – अमिताभ की कुछ रेयर फोटोज

फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाले सितारों की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त होती है और वही अपने पसंदीदा स्टार के बारे में हर छोटी बड़ी अपडेट जानने के लिए इनके फैंस हमेशा बेकरार रहते हैं| फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने वाले सितारे अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी और लव लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं और कई बार इन सितारों का नाम किसी ना किसी के साथ जोरदार आता है और अपने लव अफेयर को लेकर यह खूब लाइमलाइट में बने रहते हैं|

 



बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे लव बर्ड्स रहे हैं जिनकी मोहब्बत अधूरी रह गई और शादी के मुकाम तक ना पहुंच सकी लेकिन उनकी लव लाइफ काफी ज्यादा चर्चाओं में रही है और इन्हीं लव कपल्स में से एक थे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और रेखा जिनकी लव स्टोरी बॉलीवुड की सबसे चर्चित लव स्टोरी ओं में से एक रही |

हालांकि अमिताभ बच्चन के साथ अपने रिश्ते को लेकर ना कभी रेखा ने कोई बात कही और ना ही अमिताभ बच्चन ने इस बारे में कभी भी खुलकर कोई बात की परंतु रेखा अपने कई साक्षात्कार के दौरान अमिताभ बच्चन से जुड़े सवालों का बहुत ही बेबाकी से जवाब देती हुई नजर आती है इतना ही नहीं रेखा ने अपने कई साक्षात्कार के दौरान अमिताभ बच्चन के साथ अपने प्यार का इजहार भी कर चुकी है| अमिताभ बच्चन और रेखा की रिश्ते की गुत्थी कभी सुलझ तो नहीं पाई परंतु इन दोनों की लव स्टोरी बॉलीवुड की सबसे चर्चित लव स्टोरी जरूर बन गई।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Double Murder Arrest : डबल मर्डर और दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 10 माह की मासूम बच्ची की गला घोंटकर की थी हत्या...पूरी खबर पढ़िए...

अमिताभ बच्चन और रेखा की ऑनस्क्रीन जोड़ी जितनी सुपरहिट थी असल जिंदगी में भी इन दोनों को एक दूसरे के साथ लोग देखना बेहद पसंद करते थे | रेखा और अमिताभ बच्चन ने एक साथ कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और इन दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ियों में से एक रही है जिन्होंने एक साथ कई सुपर डुपर हिट फिल्में दी है| आज कि आपने इस पोस्ट में हम आपको सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा की कुछ रेयर तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जिन पर आपका भी दिल आ जाएगा तो देर किस बात की आइए डालते हैं इन तस्वीरों पर एक नजर

यह तस्वीर अमिताभ बच्चन और रेखा की क्रिकेट खेलने के दौरान की है जिसमें रेखा और अमिताभ बच्चन दोनों नहीं अपने हाथों में बल्ला पकड़ा हुआ है|साल 1976 में रिलीज हुई फिल्म ‘दो अंजाने’ के सेट पर अमिताभ बच्चन और रेखा की पहली मुलाकात हुई थी और रेखा ने अपने एक साक्षात्कार के दौरान बताया था कि कुछ मुलाकातों के बाद ही उन्हें अमिताभ बच्चन से प्यार हो गया था|

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार, QR पेमेंट का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर आरोपी हो जाता था फरार, कार जब्त

इसके बाद अमिताभ बच्चन और रेखा एक दूसरे के साथ ‘अलाप’, ‘खून पसीना’, ‘मिस्टर नटरवरलाल’ और ‘सुहाग’ जैसी कई सुपर डुपर हिट फिल्मों में नजर आए और इन दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी काफी ज्यादा सुपरहिट हो गई।

वहीं साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म सिलसिला में अमिताभ और रेखा एक बार फिर से फिल्मी पर्दे पर नजर आए और इस फिल्म की शूटिंग के दौरान इन दोनों के लव अफेयर की काफी चर्चाएं होने लगी थी परंतु यह फिल्म अमिताभ और रेखा की आखिरी फिल्म बन गई थी और इसके बाद दोनों ने कभी भी एक साथ फिल्मों में काम नहीं किया।

अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन के साथ शादी करके अपना घर बसा लिया तो वही रेखा आज तक शादी नहीं की है और कहीं ना कहीं उनके दिल में आज भी अमिताभ बच्चन के लिए जगह है हालांकि ज्यादातर अवॉर्ड फंक्शन में रेखा को अमिताभ बच्चन इग्नोर करते हुए देखे जाते हैं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Double Murder Arrest : डबल मर्डर और दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 10 माह की मासूम बच्ची की गला घोंटकर की थी हत्या...पूरी खबर पढ़िए...

यह तस्वीर एक अवार्ड फंक्शन की है जिसमें ऐश्वर्या राय को रेखा गले लगाती है परंतु अमिताभ बच्चन अपना मुंह फेर कर खड़े नजर आ रहे हैं| इस तस्वीर में रेखा अभिषेक बच्चन पर प्यार लुटा दी हुई नजर आ रही है और उन्हें किस करती हुई देखी जा सकती है हालांकि अमिताभ बच्चन रेखा को इग्नोर करते हुए नजर आ रहे हैं|

error: Content is protected !!