Sakti News : कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग सक्ती के जिलाध्यक्ष बने विजय चंद्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जारी किया आदेश, जिम्मेदारी मिलने के बाद ये कहा…

जांजगीर-चाम्पा. कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह ने आदेश जारी करते हुए विजय चंद्रा को सक्ती जिले के कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है.

 



आपको बता दें, विजय चंद्रा वर्तमान में सक्ती जिले के युवा कांग्रेस महासचिव का दायित्व भी सम्भाल रहे हैं. कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह ने आदेश जारी करते हुए विजय चंद्रा को अब सक्ती जिले के कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग का जिलाध्यक्ष विजय चन्द्रा को नियुक्त किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद विजय चन्द्रा ने कहा कि संगठन ने बड़ी जिमेदारी दी है और भरोसा जताया है, इसके लिए संगठन के वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद है. उन्होंने कहा कि जिस तरह संगठन ने विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने हरसम्भव कोशिश की जाएगी. विजय चन्द्रा ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाना पहली प्राथमकिता है और सभी को साथ लेकर काम किया जाएगा. छग में कांग्रेस सरकार है, ऐसे में हमारी महती जिम्मेदारी है कि सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन पहुंचे और उसका क्रियान्वयन बेहतर हो, ताकि आम लोगों को लाभ मिले.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!