JanjgirChampa Suicide : नवागढ़ में बुजुर्ग ने खेत में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ में बुजुर्ग व्यक्ति बैसाखू सारथी ने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मौके पर नवागढ़ पुलिस ने पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई कर मर्ग कायम किया है. फिलहाल, आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, नवागढ़ के बुजुर्ग व्यक्ति बैसाखू सारथी, कोयला खदान में मजदूरी का काम करता था. 11 साल पहले वह रिटायर्ड होकर अपने घर नवागढ़ आ गया था. यहां वह अपने भाई के घर में रहता था और शराब पीने का आदी था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Breaking : देवरी पिकनिक स्पॉट में लगातार हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला, पिकनिक स्पॉट को बंद किया गया, अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी, 2 दिन पहले 3 छात्रों की मौत हुई थी, प्रशासन ने बेरिकेड लगाकर चेतावनी बोर्ड भी लगाया...

पुलिस के मुताबिक, शराब पीने के लिए नहीं मिलता तो वह व्याकुल हो जाता था. इस दौरान उसने अज्ञात कारण से खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामले में नवागढ़ पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!