JanjgirChampa Attack Arrest : हत्या का प्रयास करने वाले 2 आरोपी को बिर्रा और जांजगीर पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा और जांजगीर पुलिस ने हत्या के प्रयास करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

 



दरअसल, सोनाऊ राम के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि सोनादह गांव से उसके भतीजे की बारात लेकर कुलीपोटा गांव आए हुए थे और परघनी की तैयारी चल रही थी. डीजे में बाराती के साथ सोनाऊ राम का लड़का लक्की कुर्रे भी नाच रहा था. उसी समय राजकुमार बघेल और अनिल बघेल बिना निमंत्रण के शादी में आकर नाच रहे थे, तभी नाचने के दौरान राजकुमार बघेल और अनिल बघेल पुरानी दुश्मनी व रंजिश को लेकर लक्की कुर्रे को बोला कि जब भी मौका मिलेगा, तुझे जान से मार देंगे और लक्की कुर्रे को खींचकर सामने से आ रही कार में धक्का दे दिया, जिससे लक्की कुर्रे को कार से चोटे आई है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में सायबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत विशेष गतिविधि का आयोजन

पुलिस ने सोनाऊ राम की रिपोर्ट पर आरोपी राजकुमार बघेल और अनिल बघेल के खिलाफ IPC की धारा 307 और 34 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया था.

मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी सोनादह गांव निवासी राजकुमार बघेल और अनिल बघेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!